BJP विधायक "नारायण त्रिपाठी" के बागी तेवर, दिया इस्तीफा! कांग्रेस में होंगे शामिल?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। जहां मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। सूत्रों की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने भी बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का इस्तीफा मंजूर कर लिया हैं।
वहीं, मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी को अपने पाले में मिला लिया हैं।
इधर, अब इस बात चर्चा है कि नारायण त्रिपाठी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी से नाराज होने के चलते कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में त्रिपाठी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।
बता दे कि गुरुवार देर रात नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। हालांकि देर रात बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम हाउस से निकलकर मीडिया से बातचीत में इस्तीफा देने की बात से साफ़ तौर पर इनकार किया हैं। जबकि अभी सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं।
इसके अलावा खबर ये भी है की संजय पाठक और शरद कौल की भी घर वापसी कर सकते हैं।