कोरोना काल में आम आदमी की टूटी कमर, कोई राहत नहीं… आज फिर बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम

नई दिल्ली : 4 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। इसके बाद से 23 दिनों में पेट्रोल 5.46 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम 5.99 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।
घरेलू तेल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में आज एक बार फिर से इजाफा किया हैं। जिसके तहत पेट्रोल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई हैं।
पेट्रोल के आज बढ़े हुए दाम के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.5 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 86.75 रुपए पहुंच गया हैं। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 95.80 रुपए पहुंच गया हैं। जबकि मुंबई में भी पेट्रोल 28 पैसा महंगा होकर 102.4 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया हैं।
इधर मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 104 रुपए प्रति लीटर के आगे पहुंच गई हैं। इसके अलावा हैदराबाद-बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ी कीमतों से आम जनता के जेब पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। कोरोना काल के दौरान जहां काम धंधे पूरी तरह सर बंद पड़े है, ऐसे में लगातार पेट्रोल डीज़ल के दामों में हो रहीं बढ़ोतरी आम आदमी के लिए बहुत बड़ा झटका हैं।




