कोरोना संकट : अधिकारियों से बोले CM शिवराज, कोई बहाना नहीं चलेगा, करूंगा क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से बात

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिलों के कलेक्टर-कमिश्नर सहित अपने मंत्रियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। जिसमें कैसे कोरोना को रोक जाए उसको लेकर रणनीति बनाई जा रहीं है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर भी जोर दिया जा रहा हैं।
सीएम शिवराज इन बैठकों के माध्यम से अला अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहें हैं। हालही में हुई बैठक में सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यह चुनौती है, इसका सामना हमें करना है। यह डेल्टा की तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन फिर भी हमें तैयारियों में कोई कमी नहीं रखनी है।
सीएम शिवराज ने कहा कि एक एक चीज़ देख लें, कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग अभी हमारे हाथ में है, इसमें कोई लापरवाही हमें नहीं करनी है। बहाना नहीं चलेगा क्योंकि काम हमें ही करना है।
सभी मंत्री ऑक्सीजन प्लांट चेक कर ले दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। हम मैपिंग कर लें कि हमारे पास और प्राइवेट हॉस्पिटल के पास कितने बिस्तर हैं।
उन्होंने कहा कि नीचे तक के क्राइसिस ग्रुप से हम संपर्क में रहें। मास्क लगाने का आग्रह करें, रोका-टोकी अभियान जारी रखें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।
सीएम ने कहा कि 2 तारीख को मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से बात करूंगा। सभी कलेक्टर्स को जो टारगेट दे रहे हैं उसे पूरा करें, मुझे सबकी रिपोर्ट दें।




