MP में बढ़ते Corona के मामलें, अलर्ट मोड़ पर सरकार, मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

भोपाल : दुनिया के साथ साथ एक बार फिर देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। मध्यप्रदेश में भी कहीं न कहीं कोरोना के मामलों में बीते कुछ दिनों से इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
इसी बीच प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सारंग ने कहा की मध्यप्रदेश में भी कोरोना के कुछ केस बढ़े है। लेकिन चिंता की ज़रूरत नहीं है, सरकार ने सभी तरह की व्यवस्था की है, सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 11 करोड़ 77 लाख वैक्सीन का डोज़ लगाया जा चुका है।
वहीं, भोपाल के सबसे बड़े दो अस्पतालों में डाक्टर्स की समर वेकेशन लीव पर मंत्री सारंग ने कहा कि दो साल से डॉक्टर्स ने छुट्टी नहीं ली थी और अब जब कोरोना को लेकर स्थितियाँ कंट्रोल में है तो ऐसे में डाक्टर्स को भी छुट्टियों की जरूरत है।यह सुनिश्चित किया जाएगा की किसी डॉक्टर की छुट्टी पर जाने से मरीज़ों को परेशानी न आये।
बता दे कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग लगातार इस पूरे मामलें में संबंधित अधिकारियों से प्रदेश में कोरोना के हालातों का जायजा ले रहे है।




