सभी खबरें
जबलपुर:- ठेकेदार करा रहा है अवैध उत्खनन, प्रशासन को लगाया जा रहा है चूना, कहीं मिलीभगत तो नहीं…?

जबलपुर:- ठेकेदार करा रहा है अवैध उत्खनन, प्रशासन को लगाया जा रहा है चूना, कहीं मिलीभगत तो नहीं…?
जबलपुर / अजय पिंटू शुक्ला:- जबलपुर जिले की मझौली तहसील के अंतर्गत पीपल देवरी से पड़वार मार्ग ठेकेदार द्वारा रोड का टेंडर लिया गया है जिसमें की ठेकेदार द्वारा रात और दिन अवैध उत्खनन कर कर पड़वार महुआ खेड़ा के नारंगी क्षेत्र से अवैध उत्खनन कर तकरीबन 150 ट्राली मुरूम रोड में डाली जा रही है.

इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन मौन बैठा हुआ है. पड़वार से महुआ खेड़ा मार्ग पर करीबन 150 ट्राली मुरूम अवैध उत्खनन कर ठेकेदार द्वारा रोड में डाली जा रही है ठेकेदार द्वारा शासन को लाखों लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है.




