सभी खबरें

कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री को दी चेतावनी, फर्जी पिता-फर्जी चाचा वाले ट्वीट पर माफी नहीं मांगी तो, इंदौर में घुसने नहीं देंगे

इंदौर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव नें 26 जनवरी के दिन एक ट्वीट किया जिसके बाद मानों पूरे प्रदेश में बवाल हो गया हो, इस मामले में इंदौर में कांग्रेस नें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को खुली धमकी दे डाली। कहा कि मंत्री को अपने ट्वीट पर माफी मांगनी चाहिए, अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो इंदौर में घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस ने पूरे शहर में पोस्टर लगाएं हैं और सीएम से मांग की है कि वह उच्च शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लें या उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए।

यूनिवर्सिटीयों के सामने लगाए मंत्री के पोस्टर-

शनिवार को यूनिवर्सिटी गेट और कई जगहों पर कांग्रेस नेताओँ ने उच्च शिक्षा मंत्री के पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर में मंत्री की फोटो और उनके ट्वीट की फोटो लगाई है। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए पहने लिखा “देश के राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्रीयों पर की गई टिप्पणी, गोडसे वादियों होश में आओ” फिर साथ में लिखा कि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव माफी मांगें, नहीं तो कांग्रेस उन्हें इंदौर में घुसनें नहीं देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button