सभी खबरें
गौशाला में गायों की मौतों को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, बोर्ड ऑफिस घेरने का किया एलान
.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– भोपाल के बौरसिया में गौशाला को कब्रगाह बनने का मामला तूल पकड़ा हुआ है, जिस दिन से यह मामला सामने आया है, एमपी की राजनीति में मानों आग लग गई हो। इसी बीच गायों की मौतों को लेकर आज काग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। गौ-संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव किया जाएगा। और प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा करेंगे।
बता दें कि, गौशाला भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की है। साथ ही उनके गौशाला में बनें कुएं में 20 से अधिक गायों के शब मिले थे, वहीं 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। भाजपा नेत्री पर केस दर्ज किया जा चुका है और गौशाला का संचालन प्रशासन ने अपने हाथों में ले लिया है।




