सभी खबरें

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बरनाल ट्यूब का पूरा कार्टून भेजेगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को आड़े हाथ लिया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना तो साधा ही साथ ही उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर भी करारा तंज कसा। 

नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – कांग्रेस , गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बरनाल ट्यूब का पूरा कार्टून भेजेगी क्योंकि उन्हें शिवराजजी के कारण इसकी रोज़ ज़रूरत महसूस होती है ? शिवराज जी तो इन्हें रोज़ जलाते है,अब इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाया और इनके जाने के पहले ही शिवराज जी ने ख़ुद इंदौर जाकर पूरी दुकान लूट ली ?

इंदौर के कार्यक्रमों में बुलाया तक नही…? कैबिनेट में नर्मदा परियोजनाओ के टेंडरो की जलन तो सभी ने देखी कि किस प्रकार यह जलन भाजपा कार्यालय से लेकर दिल्ली तक पहुँची…? जब तक शिवराज जी है नरोत्तम जी को रोज़ बरनाल की ज़रूरत पड़ेगी इसलिये हम बरनाल का पूरा कार्टून उन्हें भेजेंगे…?

गौरतलब है कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आई थी, जब कैबिनेट बैठक में सियासी नजारा दिखने को मिला। कैबिनेट बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नर्मदा घाटी विकास योजना में बजट से ज्यादा छूट देने के प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में जिस तरह नरोत्तम मिश्रा ने परियोजनाओं को सरकारी छूट दिए जाने पर आपत्ति जताई वह हैरान करने वाली घटना थी, पहली बार मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इस मुद्दे पर आमने-सामने दिखाई दिए थे, अब इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न आमंत्रित किए जाने जैसे आरोप कांग्रेस लगा रही है, देखना होगा इसके सियासी मायने क्या निकलते है!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button