सभी खबरें

शराब नीति को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, सीएम ने कहा अवैध बिक्री रोकने के लिए सस्ती कर रहे शराब 

शराब नीति को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, सीएम ने कहा अवैध बिक्री रोकने के लिए सस्ती कर रहे शराब 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में Shivraj सरकार की नई शराब नीति को कांग्रेस (Congress) ने निशाने पर लिया. Jitu Patwari ने कहा शिवराज सरकार को मदिरा प्रेमी सरकार कहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जीतू पटवारी ने शराबबंदी के मुद्दे पर शिवराज सरकार का जमकर विरोध किया.

साथ ही उमा भारती से कहा नशाबंदी पर यात्रा निकालें, रथ कांग्रेस बना कर देगी.

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शराब इसलिए सस्ती की जा रही है क्योंकि अवैध बिक्री रोकी जा सके. साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा है कि इसे लेकर सावधानी रखने की जरूरत है. नई शराब नीति 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी.

बुधवार को जबलपुर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पूरी तरह से शराबबंदी के मामलें में निराउत्तर नज़र आए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होगी या नहीं इसका उत्तर तो मेरे पास नहीं है पर यह देखा जा रहा है कि आज पूरे प्रदेश में दुनिया में, होटल में इसके बिना नहीं चल पा रहा है इस विषय में पूरी तरह से समझना होगा, पर यह जरूर है कि मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा किनारे शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

 

इधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पूर्व में प्रदेश से शराबबंदी की बात कई बार कह चुकी है। उमा भारती ने कहा था कि मध्यप्रदेश में मैं शराबबंदी करवाकर ही रहूंगी। जो मैं कहकर आई हूं…मैं शब्द अब नहीं बदलने वाली, वही शब्द हैं बिल्कुल, आप कह रहे हो वह सही कह रहे हो। आप उसे (स्टेटमेंट के फुटेज) निकाल लो, मेरे शब्द ज्यों के त्यों हैं। उसमें कोई बदलाव नहीं है। 

 

वहीं, जब उमा भारती के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से सवाल किया गया तो इस पर मंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश में शराब बंद हो जाएगी तो फिर धंधा कैसे चलेगा, हां यह जरूर है कि शराब को लेकर कुछ नियम जरूर बनना चाहिए, अगर शराब बंद हो जाएगी तो फिर सरकार को राजस्व कहां से मिलेगा, हर राज्य के राजस्व का एक स्रोत होता है इसी तरह से मध्य प्रदेश में राजस्व का मुख्य स्त्रोत शराब है ऐसे में अगर शराब बंद की जाएगी तो धंधा कहां से होगा

 इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है. भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि वो गाँव-गाँव अब जाएँगे

शराब उपदुकान खुलवाएँगे।

वो हर शहर के गली-मोहल्ले जाएँगे शराब उपदुकान बनवाएँगे।

पीने का पानी पहुँचे न पहुँचे घरों में वो हर घर बौतल ज़रूर पहुँचाएँगे।

मध्यप्रदेश हमारा स्वर्णिम बने न बने, वो उसे मदिराप्रदेश बनाएँगे। तत्कालीन नेता विपक्ष शिवराज सिंह चौहान.

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैधानिक शराब बन रही है बेची जा रही। ज़िला प्रशासन,राजधानी के वरिष्ठ अधिकारी भाजपा के नेता व मंत्री गण हर माह करोड़ों की वसूली हो रही है और ऊपर से ले कर नीचे तक अवैध शराब की वसूली बंटती है। 
ज़हरीली शराब से लोग मरने के बाद ही सरकार हरकत में आती है फिर भूल जाती है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button