सभी खबरें

कांग्रेस-सपा चाहती हैं खून की नदियां बहें और वे नाव चलाकर सत्ता के सिंहासन पर बैठे: उमा भारती

आयोध्या /प्रियंक केशरवानी :-  लखीमपुर की हिंसक घटना के बाद सियासत गर्मा गई लगातार पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमला करने से नहीं चूक रहे है, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लखीमपुर बवाल को लेकर सीधे-सीधे प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. अयोध्या में उमा भारती ने कहा कि जब न्यायिक जांच हो रही है सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तो इसके बाद अब किसी को कुछ कहना नहीं चाहिए. दूसरा किसान आंदोलन खुद ही सबज्युडिस है. उन्होंने प्रियंका गांधी को मिसेज वाड्रा के नाम से संबोधित करते हुए उन्हें इमरजेंसी और इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख दंगे से लेकर धर्म के आधार पर भारत पाकिस्तान के बंटवारे और महात्मा गांधी की कृषि आधारित नीति को जवाहरलाल नेहरू द्वारा बदलने तक की याद दिलाई। 

उमा भारती ने कांग्रेस और सपा पर कसा शिकंजा 
भारतीने कहा कि कांग्रेस को कृषि, किसान, लोकतंत्र, संविधान शब्द पर बोलने का अधिकार ही नहीं है. उमा भारती ने लखीमपुर घटना को सीधे-सीधे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश बता दिया. कहा सबसे ज्यादा ‘इन्टॉलरेंस’ का शिकार कोई पार्टी हुई है तो बीजेपी हुई है और सबसे ज्यादा ‘इन्टॉलरेंस’ का शिकार अगर कोई हुआ है तो मोदी और योगी हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश हो रही है हिंसा हो दंगे हो बेकसूर लोग मर जाएं. उनके खून की नदियां बहे और खून की नदियों में नाव चला कर कांग्रेस पार्टी के जैसे नेता और समाजवादी पार्टी के नेता नाव चला कर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button