ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें
MP: विधायक सचिन बिरला ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस ने कही ये बात

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। सचिन बिरला एक साल पहले कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा के मंच पर नजर आए थे।
आपको बता दें कि सचिन बिरला वर्तमान में खरगाोन जिले की बड़वाह सीट से विधायक हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़कर विधानसभा पहुंचे सचिन बिरला पिछले करीब एक साल से पार्टी से दूर हैं। सचिन ने भले ही आज आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थामा हो, लेकिन यह एक साल पहले ही पार्टी में शामिल हो गए थे




