ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने नियुक्त किए पदाधिकारी, चंचलेश व्यास बने उपाध्यक्ष

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया विभाग में चार पदाधिकारियों की नियुक्त किया है। मंदसौर के चंचलेश व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भोपाल के नमन सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है। अतुल शर्मा को बैतूल और संजय दुबे को डिंडोरी जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। ये नियुक्तियां पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने की है।