ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

PM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार: संघ और बीजेपी नेताओं के अंग्रेज और आतंकियों से बताए संबंध

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईस्ट इंडिया कंपनी, इंडियन मुजाहिदीन वाले बयान पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पलटवार करते कहा कि आज कल मोदी जी को ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन की बड़ी याद आ रही है। साथ ही उन्होंने अंग्रेजों-आतंकियों से संबंध रखने वाले संघ-भाजपा के नेताओं के संबंध बताए है। अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा कि आज कल मोदी जी को बड़ा ईस्ट इंडिया कंपनी व इंडियन मुजाहिदीन याद आ रहा है। देखिये भाजपा और उनके पूर्वजों के अंग्रेजों और आतंकियों से कैसे संबंध थे।

सावरकर- जिन्नाह के हमदर्द – अंग्रेजों से माफी मांगना
हिन्दू महासभा – भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध
ध्रुव सक्सेना- ISI एजेंट, मप्र भाजपा नेता
प्रदीप कुरुलकर – संघ के नेता, ISI एजेंट
निरंजन होजई- भाजपा नेता, आतंकियों को फंडिंग।

पीएम मोदी ने दिया था ये बयान
विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस) को लेकर तनातनी जारी है। मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्षी महागठबंधन के INDIA के तौर पर नए नामकरण पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नाम में इंडिया या इंडियन लगा लेने से कोई भारतीय नहीं होता। उन्होंने इस दौरान आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा था कि इंडियन मुजाहिदीन, ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम में भी इंडिया था।

विपक्षी दलों ने रखा ‘INDIA’ नाम
बता दें कि बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक के आखिरी दिन गठबंधन का नया नाम ‘I.N.D.I.A’ रखा गया है। विपक्ष के मुताबिक, INDIA का अर्थ है- I – भारतीय, N – राष्ट्रीय, D – विकासात्मक, I – समावेशी, A – गठबंधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button