सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने खेला अब ये कार्ड, माना जा रहा है बड़ा दांव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही पार्टी उनके घेराव में जुटी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेता उन्हें गद्दार बता रहे हैं। साथ ही साथ उनके समर्थकों का घेराव भी कर रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस ने सिंधिया का घेराव करने के लिए दूसरा कार्ड खेला हैं।
अब कांग्रेस उनपर अनुसूचित जाति विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अनुसूचित जाति विरोधी हैं और इसी वजह से उनके समर्थक नेताओं में से किसी भी अनुसूचित जाति के नेता को मंत्री पद नहीं मिला हैं।
कांग्रेस ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया के पास अनुसूचित जाति से छह समर्थित नेता थे लेकिन इमरती देवी के अलावा किसी भी नए नेता को मंत्री का पद नहीं दिया गया।
बता दे कि 27 सीटों में से 16 सीट अकेले ग्वालियर चंबल संभाग में है। जहां अनुसूचित जाति का बड़ा वोट बैंक है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से खेला गया अनुसूचित जाति आरोप बड़ा दांव माना जा रहा हैं।




