कमलनाथ पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, विधानसभा घेराव में होंगे शामिल

कमलनाथ पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, विधानसभा घेराव में होंगे शामिल
भोपाल:- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा के बाद अब कांग्रेस दफ्तर [पीसीसी] पहुंचे हैं| कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की रोज दो लोगों को कांग्रेस कि विचारधारा को समझाएं| कांग्रेस कि रीति नीति को घर- घर पहुंचाए लोगों का भ्रम दूर करने का काम करें, और भाजपा के झूट को बेनकाब करें| साथ ही कहा की मध्यप्रदेश में जरूर बन जाएगी कांग्रेस की सरकार|
बता दें कि संबोधन के बाद विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे कमलनाथ | कांग्रेसी कार्यकर्ता दलित हिंसा, आदिवासी अत्याचार और विश्व आदिवासी दिवस पर शिवराज सरकार के छुट्टी न घोषित करने को लेकर घेराव कर रहें है| जिसमें विधानसभा घेराव में कमलनाथ भी शामिल होंगे| प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता घेराव के लिए भोपाल में इक्कट्ठे हुए हैं| एससी मोर्चा ने किया है आव्हान|




