सभी खबरें

सदन में नारियल लेकर जाएंगे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री-मंत्री को भेंट कर पूछेंगे, क्या हुआ तेरा वादा? 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में 22 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस से पहले कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए अपनी कमर कस की हैं। कांग्रेस लगातार आक्रामक तेवर दिखा रही हैं। कांग्रेस ने विधानसभा के सत्र में सरकार को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर घेरने का प्लान बनाया हैं। सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक सदन में नारियल लेकर जाएंगे। ये नारियल मंत्री और मुख्यमंत्री को भेंट कर पूछा जाएगा कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान किये आपके वादों का क्या हुआ?

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री को दो नारियल भेंट कर उपचुनाव के दौरान फोड़े गए नारियल की याद दिलाई जाएगी। विधानसभावार बीजेपी की घोषणा की जानकारी जुटाई जा रही हैं। अगर सत्र शुरू होने से पहले घोषणा पूरी नहीं हुई तो विधानसभा में सत्तापक्ष को घेरा जाएगा।

इस से पहले नवंबर में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 17 हजार घोषणाएं करने का आरोप लगाया था। कमलनाथ ने यह भी कहा था कि सीएम शिवराज जेब में नारियल लेकर चलते हैं और उसे कहीं भी फोड़ देते हैं। मुझे उस समय खुशी होगी जब लोकार्पण के नारियल फोड़ेंगे।  

वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी यहीं बात की। उन्होंने कहा 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज और बीजेपी के उम्मीदवारों ने जो घोषणाएं विकास के लिए की थीं, उनका क्या हुआ? विधानसभा में इसी बारे में सरकार से सवाल पूछा जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button