सभी खबरें

पारंपरिक वेशभूषा में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम पहुंचे विधानसभा, अवकाश नहीं होने पर कर रहे विरोध

पारंपरिक वेशभूषा में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम पहुंचे विधानसभा

भोपाल:– विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे हैं| बता दें कि इस मौके पर ओमकार सिंह तीर कमान और पीले धोती-कुर्ते  में विधानसभा पहुंचे|
विधायक ओमकार सिंह मरकाम विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होने का विरोध कर रहें हैं| आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है लेकिन, उन्होंने कहा कि वे आज सत्र में शामिल नहीं होंगे मजबूरन उन्हें बहिष्कार करना पड़ रहा है।
आदिवासी नेता और विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों की विरोधी है, आदिवासी दिवस धूमधाम बसे मनाना था, लेकिन सरकार ने अवकाश भी घोषित नहीं किया। मरकाम पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह, हनी बघेल, हीरालाल अलावा, फन्देलाल मार्को, सहित इस विरोध में मौजूद हैं।
बता दें कि विधानसभा में गांधी प्रतिमा के नीचे कर रहें हैं विरोध| तो वहीँ सत्र 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। कई मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार भी है। बता दें कि ओमकार सिंह मरकाम इसके पहले भूख हड़ताल पर भी बैठ चुके हैं| 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button