सभी खबरें

बीजेपी के समर्थन में उतरी कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी, जीतू पटवारी को घेरा, कह डाली ये बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बीते एक माह से मध्यप्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमाई हुई हैं। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। दरअसल, अब कांग्रेस शिवराज कैबिनेट को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। बता दे कि मंगलवार को शिवराज मंत्रीमंडल का गठन हुआ, जिसमें 5 मंत्री बनाए गए। हालांकि अभी सीएम शिवराज ने मिनी कैबिनेट बनाया है, विस्तार होना बाकी हैं। 

इधर, कांग्रेस, शिवराज कैबिनेट में गोपाल भार्गव जैसे बड़े नेता को शामिल ना किए जाने पर सरकार निशाना साध रहीं हैं। 

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इसको लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला था। जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा था की – शिवराज का मंत्रीमंडल मप्र के दुर्भाग्य की शुरुआत हैं। गोपाल भार्गव जैसे वरिष्ठ को नज़रअंदाज़ करना और बिकाऊ लोगों के लिये अपने ही लोगों को किनारे करना अस्वस्थ परंपरा हैं।

पूर्व मंत्री पटवारी के इस ट्वीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबिना सिंह ने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। 

रुबिना सिंह ने कमलनाथ सरकार में लक्ष्मण सिंह को मंत्री न बनाये जाने पर कांग्रेस को घेरा हैं। 

 

 

रुबीना सिंह ने जीतू पटवारी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ये सब क्या सिर्फ भाजपा में ही होता है? क्या 16 महीने पहले ये कांग्रेस में नहीं हुआ था। जब एक अनुभवी नेता को अनदेखा कर एक यंग (दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह) को चुन लिया गया था।

रुबीना सिंह के इन ट्वीट के बाद से प्रदेश की सरगर्मी बढ़ी हुई हैं। हर गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button