सभी खबरें

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन, सरकार से की ये मांग

  • कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के अगुवाई में नेताओं का धरना प्रदर्शन
  • मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना
  • प्रदेश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं का विरोध

 

भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार कई हिंसक घटनाएँ हो रही हैं. इन हिंसक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं ने आज मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया. आरिफ मसूद ने कहा कि हमारी ये मांग है कि प्रदेश में शांति स्थापित हो, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

महिदपुर और हाटपिपल्या में हुई घटना के पीड़ित भी हुए शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक इस धरना प्रदर्शन में महिदपुर और हाटपिपल्या में हुई घटना के पीड़ित भी शामिल हुए. धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पीड़ितों ने कहा कि हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं , लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए.

नीमच में की गयी आदिवासी युवक के साथ बेरहमी 

बता दें की बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार हिंसक घटनाओं के कई मामले सामने आ रहे हैं. इनमें से कई मामले इंसानियत को बेहद शर्मसार कर देने वाले हैं. पिछले हफ्ते नीमच में कुछ लोगों ने चोरी के शक में कन्हैया भील नाम के एक आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा. इसके बाद युवक को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटते रहे. बाद में युवक की मौत हो गई. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button