Congress ने BJP नेता हितेश वाजपेयी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कमलनाथ पर लगाए थे टिकट बेचने के आरोप

भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कमलनाथ पर आरोप लगाया की वो टिकट बेच रहें है।

हितेश वाजपेयी ने ट्वीट करते हुए कहा था की – खबर जबरदस्त: कमलनाथ ने इंदौर 5 करोड़, भोपाल 3.5 करोड़, सागर 3 करोड़ : 8 महापौर टिकट बिक चुके हैं, केवल सूची जारी होना है। कांग्रेस मे टिकट की सेल लगी है, पर शपथ पत्र सावधानी हेतु भरवाए जा रहे हैं। (नोट: जल्दी करें कुछ नगर निगम ही बाकी हैं)

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा था की – कांग्रेस की आवश्यक सूचना:* नगर पालिका अध्यक्ष हेतु रेट 15 तारीख बाद खोले जाएंगे। तब पार्षद भी अपना अपना दाम नोट करा सकते हैं। *नोट: पहले आओ बिक जाओ की तर्ज पर निर्णय होंगे।

हितेश वाजपेयी के इन ट्वीट्स पर कांग्रेस भड़क उठी है। बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाने में डॉ. हितेश वाजपेयी के विरूद्व शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग के ऐलान के बाद से ही नगरीय निकाय चुनावों को हलचल तेज हो चली है। बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों को चुनने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी इसको लेकर आमने सामने आ चुकी है।

Exit mobile version