सभी खबरें

सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी कर रही है : प्रियंका गांधी 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कर्जमाफी को लेकर साधा निशाना 

अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो रही है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है : प्रियंका गांधी 

हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भाजपा सरकार पर शिकंजा कसा है और सवाल पूछा है कि आखिर सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्ज माफ कर रही है | वहीं, प्रियंका गांधी ने स्टेट बैंक द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने को लेकर ट्वीट कर सवाल किया है कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है |

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है | अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो रही है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है | मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं | प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई की बात करती रहती है?

जब उत्तर प्रदेश का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, तो कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता है? गौरतलव है कि पिछले दिनों भी किसानों के मामले पर प्रियंका गांधी ने भाजपा को निशाना बनाया था | प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा था कि क्या वजह है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी मांग उठाने से रोक दिया जाता है ?

  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button