विरोध प्रदर्शन रैली में कांग्रेस नेत्री नूरी खान का भाजपा पर तंज, जैसे ही चुनाव आएंगे, ये खरीदी हुई सरकार गिर कर रहेगी

By: Anjali Kushwaha
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. इस विरोध प्रदर्शन रैली की शुरुआत कांग्रेस नेत्री नूरी खान के नेतृत्व में 15 अगस्त को उज्जैन से हुई थी जिसका आज समापन राजधानी भोपाल में किया गया. इस समापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री नूरी खान के साथ- साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी.शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल भी शामिल हुए.
इस रैली में नूरी खान ने कहा ये विरोध प्रदर्शन नहीं एक आम आदमी की पहचान हैं जो अगस्त क्रांति के रूप में उठी हैं जो उज्जैन से लेकर हम चले हैं और राजधानी में पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला, उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- खुद को मामा कहते हैं लेकिन प्रदेश की बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, किसान खून के आंसू रो रहे हैं, युवाओ को रोजगार नहीं मिल रहा अतिथि शिक्षक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं आज ये जनसैलाब शिवराज सरकार का तख्ता पलटने के लिए तैयार हैं जैसे ही चुनाव आएंगे, ये खरीदी हुई भाजपा सरकार गिर कर रहेगी।शिवराज सिंह ने आम आदमी और गरीबो की हाय ली हैं, कोरोना से लोगों की मृत्यु के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला हैं. यह अगस्त क्रांति एक आगाज़ हैं जुल्मी सरकार से लड़ने के लिए हमारे युवाओं को तैयार कर रहा हैं।
वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने भी भाजपा सरकार को झूठा बताते हुए कहा- ये विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हैं, शिवराज सरकार द्वारा OBC को 27% आरक्षण न देने और आदिवासियों के साथ किये गए छल कपट के खिलाफ हैं.
आने वाले समय में यह देखना होगा कि कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा सरकार की क्या प्रतिक्रिया सामने आएगी।




