सभी खबरें

कमलनाथ के गढ़ में BJP ने लगा दी सेंध, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा "हाथ" VD Sharma ने दिलाई BJP की सदस्यता

मध्यप्रदेश/भोपाल : मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा से बड़ा झटका लगा हैं। आगामी विधानसभा चुनाव, उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनावों से पहले एमपी कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा हैं।

दरअसल, प्रदेश बीजेपी ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगा दी है, और इसी सिलसिले में छिंदवाड़ा सांसद के प्रतिनिधि सौरभ ठाकुर कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए हैं। 

बता दे कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से इकलौते कांग्रेस सांसद हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा जिला महामंत्री एवं युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सौरभ ठाकुर का भाजपा में आना कांग्रेस को कमज़ोर करता हैं। आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा हैं। 

बता दे कि मंगलवार को BJP प्रदेश कार्यालय में सौरभ राठौर को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वं सांसद वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस जिला महामंत्री एवं छिंदवाड़ा सांसद प्रतिनिधि सौरभ ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सौरभ जी का भाजपा परिवार में स्वागत हैं।  

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यों और BJP की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button