सभी खबरें

सुरखी विधानसभा से कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन, मंत्री गोविंद सिंह ने दिलाई सदस्यता

मध्यप्रदेश/सुरखी – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।

इसी बीच कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा हैं। ये झटका कांग्रेस को हॉट सीट मानी जा रही सुरखी विधानसभा क्षेत्र (Surkhi Assembly) से लगा है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य और जिला कांग्रेस कमेठी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुरहा (Sudheer Chaudhady) ने मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Minister Govind Singh Rajput) से पारिवारिक संबंध का हवाला देकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, और भाजपा का दामन थामा। जहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

बता दें कि सुरखी विधानसभा में कांग्रेस की और से पारुल साहू (Parul Sahu) जबकि भाजपा की और से गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) उम्मीदवार हैं। ये दोनों ही अपने पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल होकर मैदान में हैं। जहां इनकी क़िस्मत का फैसला 3 नवंबर को होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button