कांग्रेस ने सिंधिया को लेकर दिया था ये बयान, सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री भड़के, किया ऐसा पलटवार

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) होंगें। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति उफान पर हैं। इन 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में सबकी नजरें ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) की 16 विधानसभा सीटों (16 Assembly Seats) पर हैं। दरअसल, ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का खास इलाका माना जाता हैं।
बता दे कि भाजपा ने पिछले दिनों 24 सीटों के लिए प्रभारी घोषित किये थे। खास बात ये है कि प्रभारियों में सिंधिया समर्थक नेताओं को शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद से ही कि कांग्रेस (Congress) ने सिंधिया पर जुबानी हमले बोल रहीं हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने पिछले दिनों एक बयान जारी करते हुए सिंधिया को घेरा था। उन्होंने कहा था कि “श्रीमंत की रजिस्ट्री वाले ग्वालियर चंबल संभाग में ही उनका एक भी प्रभारी नहीं है, क्या भाजपा को उनपर भरोसा नहीं है? लगता है भाजपा “श्रीमंत को ” श्रीअंत” करके ही छोड़ेगी।
उनके इस बयान पर अब सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Former Minister of Pro-Scindia Pradyuman Singh Tomar) ने इसका पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि आज जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वो कल तक श्रीमंत सिंधिया के नाम का सिंदूर भरे थे आज पद और कुर्सी की चाहत में वे सिंदूर मिटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सिंदूर छूट नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि श्रीमंत सिंधिया (Shrimant Scindia) किसी परिचय के मोहताज नहीं है, वो एक विशाल व्यक्तित्व हैं।




