कांग्रेस का आरोप: राशन दुकानों में बांटे जा रहे प्लास्टिक के चावल, cm ने दिया ये जवाब

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश में बयान बाजी के बाद अब राशन के चावल को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने अनाज में मिट्टी के बाद अब प्लास्टिक के चावल होने का दावा किया है। जिसे लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज ने कहा कि वो लोग अंधे हैं, उन्हें सच नहीं दिखता है। वहीं खाद्य आपूर्ति अधिकारीयों का कहना है कि पिछले तीन महीने से PDS की दुकानों में चावल के साथ फोर्टिफाइड चावल मिक्स करके दिए जा रहे हैं। कुछ लोग भ्रांति फैला रहे हैं।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने गरीबों को बांटे जाने वाले अनाज में मिट्टी के बाद अब प्लास्टिक के चावल होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल की उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को जो चावल बांटा जा रहा है, उसमें चावल के दाने जैसे आकार के प्लास्टिक के सफेद दाने मिलाए जा रहे हैं। पीसी शर्मा ने प्लास्टिक के चावल मीडिया को दिखते हुए कहा कि यह प्लास्टिक के चावल भोपाल की राशन की दुकानों में चावलों में मिलाकर दिए जा रहे हैं।

 

भ्रम फैला रही कांग्रेस- सीएम शिवराज
वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि फोर्टिफाइड चावल पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेसी झूठ बोल रही है, ताकि लोग चावल ना खा पाए। हमने मुफ्त जूते बाटे थे, तब भी कांग्रेस ने कहा था जूते पहनोगे तो कैंसर होगा। कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीबों को योजनाओं का फायदा मिले। फोर्टिफाइड चावल गुणवत्तापूर्ण पूरी तरह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। वो लोग अंधे हैं उन्हें सच नहीं दिखता, भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा- खाद्य अधिकारी
वहीं पुरे मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार ने कहा कि पिछले तीन महीने से PDS की दुकानों में चावल के साथ फोर्टिफाइड चावल मिक्स करके दिए जा रहे हैं। कुछ लोग प्लास्टिक के चावल होने का भ्रम फैला रहे हैं। जबकि खाद्य आपूर्ति निगम और खाद्य विभाग की चेकिंग के बाद ही चावल का वितरण किया जाता है। क्योंकि इससे एनीमिया जैसी कई बीमारियां दूर भागती है। जो भी भ्रांतियां फैलायी जा रही है वो पूरी तरह से गलत है। फ़िलहाल किसी भी उपभोक्ता की तरफ से कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

Exit mobile version