ख़तरे में मुख्यमंत्री की कुर्सी? CM पद के प्रबल दावेदार रहे स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट से मचा बवाल…

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के एक ट्वीट ने सियासी हलचल मचा दी हैं।हालांकि ट्वीट राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए लिखा गया है और ट्वीट स्व. मैथिलीशरण गुप्त जी की ही कविता का अंश है, लेकिन साफ तौर पर यह भूपेश को चुनौती दे रहा हैं।
ट्वीट में मैथिलीशरण गुप्त की निम्न पंक्तियों को उद्धत किया गया है ‘अधिकार खोकर बैठे रहना, यह महा दुष्कर्म हैं। न्यायार्थ अपने बंधुओ को भी दंड देना धर्म हैं। इस तथ्य पर ही कौरवों से पांडवों से रण हुआ, जो भव्य भारतवर्ष के कल्पान्त का कारण हुआ।’
दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में टीएस सिंह देव भी थे। लेकिन तब यह माना गया कि ढाई- ढाई साल के फार्मूले के आधार पर पहले भूपेश और फिर टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, भूपेश का पौने तीन साल का टाइम पूरा हो चुका है लेकिन सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने की बात दूर दूर तक नजर नहीं आ रहीं हैं।
इतना ही नहीं सिंहदेव इन दिनों सरकार से अच्छे खासे नाराज हैं। उनकी नाराजगी का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता हैं।




