कर्णवीर को आखिरी सलाम: शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीएम शिवराज, परिवार को 1 करोड़, भाई को सरकारी नौकरी
.jpeg)
कर्णवीर को आखिरी सलाम: शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीएम शिवराज, परिवार को 1 करोड़, भाई को सरकारी नौकरी
सतना:- सतना के कर्णवीर सिंह का पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार हुआ. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कर्णवीर सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल हुए.कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश के सतना के दलदल गांव के कर्णवीर सिंह राजपूत का शुक्रवार को पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया
सतना जिले के दलदल गांव का कर्णवीर सिंह राजपूत सेना की 21 वीं राजपूत रेजिमेंट में पदस्थ थे। मंगलवार को वे जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में आतंकियों से मुठभेड़ कर रहे थे और मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में उन्हें लगी गोलियों से खून ज्यादा बह गया। वे शहीद हो गए थे। उल्लेखनीय है कि जिस कर्णवीर सिंह शहीद हुए, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। उनका पार्थिव शरीर गृह गांव दलदल पहुंचने के बाद आज उसका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब:-
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान लोगों की आंखों में आंसू थे और हर कोई शहीद की शहादत को सलाम कर रहा था. अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस दौरान भारत माता की जय से आसमान गूंज उठा. गांव में ही शहीद का अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए सीएम शिवराज के अलावा राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, राजमणि पटेल, विधायक विक्रम सिंह विक्की, नीलांशु चतुर्वेदी, सिद्धार्थ कुशवाहा, पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे.




