सीएम शिवराज की जांच में आज दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

सीएम शिवराज की जांच में आज दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 1 दिन पूर्व ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर साझा की थी.. वही आज फिर सीएम की कोरोना जांच दोबारा कराने के बाद अब रिपोर्ट आई है.. बता दे कि सीएम शिवराज अपनी दूसरी रिपोर्ट में भी पॉजिटिव पाए गए हैं.. हालांकि चिरायु अस्पताल के द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में यह कहा गया था कि वह खतरे से बाहर है..
कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. वही आज यानि सोमवार को भोपाल में 4 डॉक्टरों समेत कुल 177 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह इंदौर में आज 127 नए मामले सामने आए हैं. मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है..
आज राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28154 हो गई है.. बता दें कि इस मरीजों में आज सुबह के अन्य जिलों के आंकड़े नहीं शामिल है.




