CM शिवराज का चुनावी दांव: दोगुना किया मानेदय, अब मिलेंगे 18 हजार रूपए

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही विकास की गंगा बहाने के तमाम दावों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की अतिथि शिक्षकों पर चुनावी कृपा बर्षा दी है। अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़े ऐलान करके शिक्षकों का दिल खुश कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के जीवन से अनिश्चितता के बादल छंट जाएंगे। गुरु जी की तरह पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को रेगुलर करने का काम करेंगे। आज से सभी अतिथि शिक्षकों को दोगुना मानदेय दिया जाएगा।

पूरे वर्ष मिलेगा मानदेय
अब अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे साल के लिए किया जाएगा यानी कि उन्हें पूरे 12 महीने ही वेतन मिलेगा। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब वर्ग एक के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9हज़ार से बढ़कर 18 हजार रुपए किया जाएगा। वहीं, वर्ग 2 के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 7 हजार से बढ़कर 14 हजार किया जाएगा। वर्ग 3 के अतिथि शिक्षकों को 5 हजार से बढ़कर 10 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साल भर के लिए होने वाले अनुबंध से अतिथि शिक्षक अनिश्चित के भाव से निकाल पाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीच में अब कोई भी गैप नहीं होगा, एक बार अनुबंध हो गया तो पूरे साल चलेगा। इस अनिश्चिता के भंवर से निकालने की भी परमानेंट कोई योजना बनानी पड़ेगी।

Exit mobile version