सभी खबरें

मई में अमेरिका की यात्रा करेंगे CM Shivraj, ये है बड़ा प्लान

भोपाल : पिछली बार के विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को काफी नुकसान हुआ था। इस पर भी विपक्ष बेरोजगारी पर मुखर है। लिहाजा, इससे पार्टी ने उबरने के लिए मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 से 6 नवंबर तक इन्वेस्टर्स समिट रखी है। 

दरअसल, कोरोना की वजह से इन्वेस्टर्स समिट टल रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए मप्र सरकार 4-6 नवंबर 2022 को इसका आयोजन करेगी। 

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज इसको लेकर अमेरिकी की यात्रा भी करने को तैयार है। बता दे कि CM शिवराज अपने चौथे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर जाएंगे। वे मई के दूसरे हफ्ते में अमेरिकी की यात्रा करेंगे। इस दौरान इंदौर में नवंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए अमेरिकी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश आने का न्यौता देंगे। 

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने सीएम शिवराज की अमेरिकी यात्रा के शेड्यूल की जानकारी दी। उनके मुताबिक चौहान अमेरिका में करीब 10 दिन रहेंगे। उनकी यात्रा में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इस यात्रा का मकसद प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश हासिल करना है। 

हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अब तक के मुख्यमंत्रियों में सबसे अधिक 12 विदेश यात्रा की और लौटकर कहा यह देश इतने हजार करोड़ का निवेश करेगा लेकिन निवेश नहीं आया। 

गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज अपनी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं। पचमढ़ी में चिंतन शिविर के बाद अब उनका फोकस उद्योगों पर होगा। जिसको लेकर तैयारियां तेज़ हो चली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button