CM शिवराज ने कांग्रेस की कार्यकारिणी को बताया सर्कस, मचा बवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे प्रदेश में बयानबाजी भी तेज हो गई है। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने में लगे हुए हैं। एक बार फिर MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की कार्यकारिणी सूची को सर्कस बताया है। CM शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कि कार्यकारिणी सर्कस है, कार्यकर्ता कोई बचा नहीं है। जितने थे उन सब को पदाधिकारी बना दिया।

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अद्भुत पार्टी है, 150 महामंत्री बना दो, पॉलीटिकल अफेयर्स जो कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं। कहीं मां बेटा की पार्टी है और कहीं पिता-पुत्र की पार्टी है। यह कांग्रेस की नियति हो गई है। केवल तुष्टीकरण की चल रहा है कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराने वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो लेना देना कुछ है नहीं, लेकिन जनता इनकी बातों में नहीं आने वाली है। कमलनाथ सोच रहे होंगे कि झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाए, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें मौका दोबारा नहीं देने वाली है।

 

साथ ही CM शिवराज ने आक्रोश भरे स्वर में कहा कि तुम संघ का क्या बिगाड़ लोगे। कांतिलाल जी कई लोग चले गए कब से लोग यह कह रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है RSS व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। देश के लिए जीने और मरने वाले की लाखों लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए, लेकिन मुझे कांग्रेसियों की कुंठा समझ में नहीं आती है। देख लेंगे, कर्मचारियों अधिकारियों निपटा देंगे, मिटा देंगेऐसे लोगों को जनता भी निपटा देगी। कहा कि जिनको वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं आखिर वह भी इंसान है,उनका भी सम्मान है उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

Exit mobile version