ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

राहुल गांधी पर CM शिवराज ने साधा निशानाः बोले- कांग्रेस देश की समस्या और कांग्रेस की समस्या राहुल

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म होने के बाद लगातार सियासत जारी है। इसी बीच आज छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है। कांग्रेस के लोग मुँह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी ने अपने मुँह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से मोदी जाति को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। आपने ओबीसी का अपमान किया है। दुर्भाग्य से सांसद बना यह कहकर संसद का अपमान किया, कुछ कहकर आंख मारी थी पूरे हिंदुस्तान में देखा था। क्या यह सांसद की गरिमा है। पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया। मंदिर जाने वालों को छेड़छाड़ करने वाला बताया, सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर सवाल खड़े किए। ऑर्डिनेंस फाड़कर पीएम मनमोहन का अपमान किया था।

मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। कहा कि राहुल गांधी दुनिया में जाकर, ब्रिटेन में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। जब कानून काम करता तो उनको उसमें लोकतंत्र की हत्या दिखती है, इससे भाजपा का क्या लेना-देना है। उन्होंने दुनिया के अंदर भारत के खिलाफ जहर उगला है। भारत की बदनामी करने का काम किया है। बोले कि राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button