सभी खबरें

सीएम शिवराज ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, फसल ऋण के भुगतान की तारीख बढ़ाई गई

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वित्त एवं सहकारिता विभाग की बैठक ली. बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता हैं. तथा मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों के लिए कार्य कर रही है. कोविड-19 संकट की घड़ी में हम किसानो को अतिरिक्त सहायता देंगे. 

 किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि वर्ष 2018-19 में 0% ब्याज दर पर जो फसल ऋण दिया गया था उसके भुगतान की तारीख 28 मार्च थी. जिसे अब किसानों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 31 मई 2020 कर दिया गया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button