सभी खबरें

सीएम शिवराज ने दिखाई तेज़ी, स्टेट प्लेन से दिल्ली भेजे जा रहे हैं टेस्टिंग के लिए संदिग्धों के सैम्पल्स

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर तेज़ी दिखाई है. आपको बता दें कि कोरोना संदिग्धों के सैंपल अब स्टेट प्लेन के माध्यम से दिल्ली भेजे जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के संक्रमित बढ़ते ही जा रहे हैं. अब तक मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे ज्यादा कोरोना पासेटिव पाए गए जिसके बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल में  लगातार कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाई है. शुक्रवार को भोपाल के स्टेट हैंगर से स्टेट विमान के जरिए 900 संदिग्धों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इन सैंपल की रिपोर्ट अगले 48 घंटों के अंदर आ जाएगी. 

 स्टेट प्लेन आमतौर पर राज्यपाल,  मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्य सरकार से जुड़े वरिष्ठ अफसरों के इस्तेमाल में आते हैं लेकिन लगातार प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सैंपल को भेजने के लिए स्टेट प्लेन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. 

 मध्य प्रदेश में कुल 9 टेस्टिंग लैब है पर लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता देख सरकार द्वारा सैंपल को दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया. ताकि मरीजों की रिपोर्ट जल्द से जल्द आ सके

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button