सभी खबरें

खरगोन:- बिस्टान मामले में एक्शन में आये सीएम शिवराज, SP को पद से हटाया

खरगोन:- बिस्टान मामले में एक्शन में आये सीएम शिवराज, SP को पद से हटाया

 

  • बिस्टान मामले में सरकार कर रहीं न्यायिक जांच
  • कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
  • एक्शन में आये सीएम शिवराज, SP को पद से हटाया

 

खरगोन:- मध्यप्रदेश में आदिवासियों के मामले में लगातार सियासत छिड़ी रहती है. हाल ही में खरगोन में पुलिस की कस्टडी में हुई एक आदिवासी के मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ा एक्शन लिया है.

एक्शन लेते हुए SP को पद से हटा दिया गया है.

आदिवासी की मौत के मामले में पहले एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है. सरकार ने पहले ही घटना के लिए जिम्मेदार दो एसआई को लाइन अटैच और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की थी.

कांग्रेस ने बनाई थी जांच कमेटी:-

31 अगस्त कों हुई आदिवासी की मौत के मामले में कांग्रेस ने जांच कमेटी का गठन किया था. जिसके बाद कांग्रेस ने जांच कर रिपोर्ट पीसीसी को सौपी थी.

पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो के नेतृत्व में खरगोन में आदिवासी की मौत के मामले की जांच कर लौटे विधायक दल ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी. पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो ने आरोप लगाया था कि पुलिस कस्टडी में ही आदिवासी की मौत हुई.

सीबीआई जांच की उठी मांग:-

कांग्रेस की जांच कमेटी ने इस पूरे मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि नीमच में आदिवासी की मौत के मामले में आरोपियों पर सख्त एक्शन हो चुका है. नीमच में आदिवासी कन्हैयालाल के दोनों भाइयों को सरकार आर्थिक मदद देगी. मकान बनाने के लिए भी राशि दी जाएगी. सरकार ने दो लाख की आर्थिक मदद की है. कन्हैया लाल के बेटे की परवरिश का खर्चा भी सरकार उठाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button