CM शिवराज ने कलेक्टरों और अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश, ये लक्ष्य किया गया निर्धारित

भोपाल : मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की।बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश को तिरंगा में बना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसे ऊर्जा के साथ पूरा करना अनिवार्य है।
इस दौरान सीएम शिवराज ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बैठक में निर्देश देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर मध्य प्रदेश में कुल 1 करोड़ 51 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सीएम ने कहा कि अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहे। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए घर घर तिरंगा फहराए।
CM ने कहा कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर तिरंगा बनाने का कार्य जारी रखा जाए और इसमें तेजी लाई जाए। इतना भी नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CM शिवराज ने बताया कि शहरी इलाके में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए नगर निगम 1 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख तिरंगे की खरीदी करने जा रहा है। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए है।
उन्होंने कहा कि अब तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को होगी।