सभी खबरें

सीएम शिवराज ने सिंधिया को दिया धन्यवाद, कहा "उस वक्त जिनके कारण सीएम नहीं बना, अब उन्ही के कारण सीएम हूं"

सीएम शिवराज ने सिंधिया को दिया धन्यवाद कहा उस वक्त जिनके कारण सीएम नहीं बना अब उन्हीं के कारण सीएम हूं

सिंधिया ने कहा वल्लभ भवन पर आपका हक, मैंने दिला दिया

 ग्वालियर/ गरिमा श्रीवास्तव:- तीन दिवसीय भाजपा सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन है. ग्वालियर चंबल संभाग में भारतीय जनता पार्टी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रही है.. कोरोना महामारी के दौरान भगवान गणेश पंडाल तो नहीं सजे पर भारतीय जनता पार्टी के पंडाल पूरी तरह से सजे हुए हैं, 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाषण के दौरान इशारे में कहा कि एक वक्त पर मैं इनके कारण ही सीएम नहीं बना था और आज उन्हीं के कारण सीएम हूं बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वल्लभ भवन पर आपका हक है और मैंने दिला दिया. 

 बता दे कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आते ही पूरी सरकार बदल गई.. सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी पर 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा और 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button