सतना:- मुख्यमंत्री ने सतना पहुंचकर स्वर्गीय दिनेश प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि

सतना:- मुख्यमंत्री ने सतना पहुंचकर स्वर्गीय दिनेश प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि
सतना / सैफी खान :- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने सतना में सासंद गणेश सिंह के निवास पहुंचकर उनके अनुज स्वर्गीय दिनेश प्रताप सिंह (संजय) की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय दिनेश प्रताप सिंह के माता-पिता, पत्नी, पुत्र सहित परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राम खेलावन पटेल भी उपस्थित थे।
इस मौके पर सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधासिंह, विधायक जुगुल किशोर बागरी, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर कलेक्टर विमलेश सिंह, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, पूर्व विधायक धीरेन्द्र सिंह धीरू, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, अनिल जायसवाल, कमलाकर चर्तेवेदी, अजय प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
.jpeg)



