सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय और उमा भारती को घुमाया फ़ोन, मांगी इस विषय पर सलाह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना वायरस (Coronaries) के चलते देश में 25 मार्च से लॉक डाउन (Lockdown) लागू हैं। फ़िलहाल लॉक डाउन का तीसरा चरण चल रहा है जो आने वाली 17 मई यानी रविवार को समाप्त होगा। लॉक डाउन के तीसरे चरण के समाप्त होते ही लॉक डाउन के चौथे चरण को लागू किया जाएगा। लेकिन लॉक डाउन के ये चरण बाकी सबसे अलग होगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के नाम अपने संबोधन में यह कहा था कि लॉक डाउन 4.0 (Lockdown 4) का स्वरूप पिछले तीनों लॉक डाउन से अलग होगा। इस पर पीएम ने सभी राज्यों से उनके सुझाव भी मांगे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) आम से लेकर खास लोगों तक से सुझाव ले रही हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने इस विषय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी उनकी सलाह मांगी हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, (Kamal nath) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उमा भारती (Uma Bharti) से फोन पर बात की। सभी ने शिवराज सिंह चौहान को अपना-अपना मशविरा दिया। अब सीएम शिवराज ये सभी सुझाव पीएम मोदी को भेजेंगे।
गौरतलब है कि लॉक डाउन 4 लागू करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसलिए सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। सभी आम और खास लोगों से इस बारे में राय ली जा रही हैं। ताकि लोगों की परेशानी और जरूरतों का ध्यान रखा जा सके।




