सभी खबरें

पीएम मोदी पर फूटा सीएम ममता का गुस्सा, कहा मदद के दिए सिर्फ 1 हज़ार करोड़, जबकि नुकसान हुआ 1 लाख करोड़ का…

पश्चिम बंगाल – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) का हवाई दौरा किया, और जायज़ा लिया। दरअसल, बीते दिनों पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान (Amphan Cyclone) ने जबरदस्त तबाही मचाई। इस तूफान में 80 लोगों की जान गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने पीएम मोदी से मांग की के वो यहां का दौरा करें।

आज पीएम मोदी ने यहां कई जिलों का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये (1 Thousand Crore) के राहत पैकेज का ऐलान किया। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य (Centre And State) मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि इतनी तैयारी के बावजूद भी यहां 80 लोगों की जान गई, इसका हम सभी को दुख है और जिन परिवारों ने अपना स्वजन खोया है उनके प्रति केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनाएं हैं।

इधर, पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिफर पड़ी हैं। उनका कहना है कि नुकसान एक लाख करोड़ (1 Lakh Crore) का हुआ और पैकेज सिर्फ एक हजार करोड़ का दिया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम ने ऐलान तो कर दिया, लेकिन ये राशि कब मिलेगी इसको कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि तूफान के कारण एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हैं। 56 हजार करोड़ (56 Crore) रुपया तो हमारा ही केंद्र पर बकाया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button