कांग्रेस अध्यक्ष पद और राहुल गांधी को लेकर CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

नई दिल्ली : साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने जब अध्यक्ष पद छोड़ा था तब पार्टी के लिए गैर गांधी अध्यक्ष की वकालत की थी। लेकिन बाद में सोनिया गांधी ने वापस आ पद को संभाला।

इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। राहुल गांधी को एक बार फिर अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। लेकिन पार्टी सूत्रों बताते है कि राहुल गांधी अब भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने में हिचकिचा रहे हैं।

अधिकतर कांग्रेसियों का मानना ​​है कि राहुल गांधी को अंततः अध्यक्ष पद स्वीकार करना ही होगा। पार्टी नेतृत्व के मुद्दे को एक ठोस तरीके से निपटाने का न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि विपक्ष के भाजपा विरोधी मोर्चे के लिए भी निहितार्थ हैं।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद पर सबसे आगे चल रहा हैं। खबर है की अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार करते हैं तो पार्टी अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को एक बार फिर प्रबल संभावना के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, इन सबके बीच अशोक गहलोत का इसको लेकर बड़ा बयान सामने आया हैं।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनना चाहिए। अगर वो अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कांग्रेस में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी। उनको (राहुल) पार्टी से जुड़े लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह पद स्वीकार करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि पार्टी के भीतर भी एक राय है कि राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनना चाहिए।

Exit mobile version