Rajasthan सियासत पर CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान, Pilot समर्थक बोले, हम बागी नहीं…

राजस्थान – राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक सभी वापस लौट आए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का एक बड़ा बयान सामने आया हैं।
उन्होंने कहा कि अब विधायकों भूलो और माफ करो और आगे बढ़ो के रास्ते पर चलना चाहिए। प्रदेश के लोगों ने विश्वास करके सरकार बनाई थी, हमारी जिम्मेदारी है कि उसे बनाए रखें और प्रदेश की सेवा करें, सुशासन बनाए रखें और कोरोना से मुकाबला करें।
अशोक गहलोत ने कहा कि यह डेमोक्रेसी को बचाने की लड़ाई हैं। आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, 'सब मिलकर चलें। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिर होनी चाहिए। ऐसे में हमें दोबारा दोगुनी शक्ति से उनकी सेवा करनी हैं।
वहीं, सचिन पायलट के समर्थन में गए विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा, मैंने मजाकिया तौर पर कहा था कि यह एक टेस्ट मैच हैं। अब मैच ड्रॉ हो चुका है और हम अब फिर पवेलियन में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम बागी नहीं हैं। हमने पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा था।




