सभी खबरें

चोरवारी ग्राम घटना से कुशवाहा समाज में आक्रोश व्याप्त, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

सिहोराः- सतना जिले के रेगवा विधानसभा क्षेत्र चोरवारी ग्राम मैं कुशवाहा समाज की एक किशोरी की दबंगों द्वारा की गई जघन्य हत्या के विरोध मैं कुशवाहा समाज में आक्रोश उपज गया अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग अखिल भारतीय ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष छोटे पटेल की अगुवाई में एसडीएम आशीष पांडे को ज्ञापन सौंपा गया ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र कुमार पटेल कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष तुलसी राम कुशवाहा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामराज पटेल सरपंच विनोद काशी संतराम काशी के साथ गुलाब सिंह मरकाम ममता गोटिया शामिल थे। ज्ञापन में बताया गया ग्राम चोरवारी के रामबली कुशवाहा की 17 वर्षीय पुत्री कविता कुशवाहा शिवरात्रि को ग्राम के शिव मंदिर से दर्शन वापस कर लौट रही थी ग्राम के कुछ दबंगों ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी ज्ञापन में संबंधित दबंगों के खिलाफ धारा 302 376 तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button