दिल्ली में रोका गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर, कहा "हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं ये भाजपा की बड़ी साजिश"

दिल्ली में रोका गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर, कहा “हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं ये भाजपा की बड़ी साजिश”
नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. नेता मंत्रियों का जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है बड़ी-बड़ी बैठक में की जा रही है. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एक बार जहां फिर से सरकार बनाने के लिए पूरे दमखम लगा रही हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की तैयारियां भी जोरों शोरों पर चल रही है इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर पहुंचने से पहले ही बीच में रोक दिया.उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उनके हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक दिया गया है मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है.अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता यहां से उड़ रहे हैं. हारती हुई भाजपा की हताशा भरी यह साजिश है.
हालांकि 3:10 बजे यह जानकारी दी गई अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति मिल गई है. साथी अखिलेश यादव ने यह भी लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में यह दिन भी दर्ज किया जाएगा.
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं.
.jpeg)



