सभी खबरें

बड़वानी : लॉकडाउन में भी बच्चों की समस्याओं को दूर कर रहा है चाइल्ड लाइन, बच्ची को घरवालों से मिलवाया

  • 1098 एक फोन लगाने पर मिल रही है बच्चों को मदद

बड़वानी 

महिला बाल विकास मंत्रालय के अधीन ठीकरी ब्लाक में संचालित चाइल्ड लाइन द्वारा लॉकडाउन में भी बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से दूर किया जा रहा है। टोल फ्रि नंम्बर 1098 पर चौबीसों घंटे मदद को इसके टीम मेम्बर त्वरित कार्यवाही करने के लिए एक्टिव रहते है।

गुरुवार एक ऐसा ही मामला चाइल्ड लाइन टीम के संजय आर्य के पास आया जिसमें एक छोटी बच्ची के पिछे कुछ आवारा कुत्तों ने दौड लगाना शुरू कर दिया। बच्ची को कोई नुकसान नहीं हो इसलिए पुलिस स्टेशन अंजड से बाल कल्याण अधिकारी एसआई जगदीश कलमें और महिला कांस्टेबल सुशीला निंगवाल ने चाइल्ड लाइन को फोन कर सुचना दि। बालिका छोटी होने कि वजह से खुद का नाम और पता नहीं बता पा रही थी। जिसके बाद टीम के द्वारा बालिका को रेस्क्यू कर शहर के पिछडे तबकों में परिवार की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद देर शाम राजपुर रोड शनि मंदिर के पिछे परिवार का पता चलने पर टीम बच्ची को लेकर पहुंची वहाँ जाकर बच्ची का नाम निशा और पिता का नाम दिनेश मालूम पडा लगभग 4 किलोमीटर दूर तक बालिका कैसे पहुची जिसके कारण माता-पिता को समझाईश देकर बच्ची सहित सभी को बाल कल्याण समिति सदस्यों ने बच्ची को उसके माता पिता को सुपुर्द किया।

संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button