सभी खबरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  के गृह क्षेत्र बुधनी में , जहां अस्पताल आंदोलन हो रहा है तेज़

खबर मुख्यमंत्री शिवराज के गृह क्षेत्र बुधनी से है जहां अस्पताल आंदोलन तेज़ हो रहा है…..
  बुधनी से विकास आरबी की रिपोर्ट  : –
 अस्पताल आंदोलन के नेता विमलेश आरबी पिछले 5 साल से नसरुल्लागंज में जिला स्तरीय अस्पताल की मांग उठा रहे हैं….
विमलेश आरबी ने बताया कि बुधनी विधानसभा में हर साल हजारों लोग  समय पर इलाज नहीं मिलने से अपनी जान गवा देते हैं….लेकिन अभी तक न तो पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है न ही कोई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनाया गया है……
विमलेश आरबी ने यह भी बताया कि बुधनी, रेहटी ,नसरूल्लागंज , लाडकुई क्षेत्र में अगर मामूली एक्सिडेंट भी हो जाता है तो इलाज़ 100 km दूर भोपाल या सीहोर ले जाकर कराना पड़ता है जिससे कई बार रास्ते में ही मरीज की मौत हो जाती है।
आपको बता दें कि विमलेश आरबी सरकार को अस्पताल बनाने के लिए 3 एकड़ जमीन दान देने का प्रस्ताव भी रख चुके हैं  जिससे क्षेत्र को एक अच्छा अस्पताल मिल सके।
मुख्यमंत्री शिवराज के गृह क्षेत्र में अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलन यह बताता है कि मुख्यमंत्री ने 15 साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र सिर्फ कागजों पर काम किया है।                                                                                                              

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button