लॉन्च हुआ चंद्रयान-3: भोपाल में बच्चों के साथ माता पिता ने देखा लाइव

भोपाल। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद आज चंद्रयान -3 आज सफलता पूर्वक लॉंच हो गया हैं। यह पाॅजेक्ट देश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि आज चंद्रयान-3 के लॉन्च हो गया है। देश भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। उन्हीं ट्वीट कर कहा, “चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर अपना भारत”। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से #Chandrayaan3 की सफल लॉन्चिंग के लिए @isro की समस्त टीम को हृदय से बधाई देता हूं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान गढ़ते हमारे इस नए मिशन पर दुनियाभर की नजर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत सार्थक होगी, लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और भारत के इस कीर्तिमान से चांद के विज्ञान को सारी दुनिया जानेगी। ।।जय हो।।
"चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर अपना भारत"
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से #Chandrayaan3 की सफल लॉन्चिंग के लिए @isro की समस्त टीम को हृदय से बधाई देता हूं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान गढ़ते हमारे इस… pic.twitter.com/f89FL6Rh3f
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 14, 2023
वहीं लोगों का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है की देश का नाम एक बार फिर रौशन होगा। भोपाल में बच्चों के साथ माता-पिता भी उनके चंद्रयान की लांचिंग देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, जब बच्चे ऐसे काम देखते है तो जोश बढ़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे अच्छे काम करने के लिए प्रेरणा भी मिलती है।




