सभी खबरें

लापरवाही या षड्यंत्र: सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर का टूटा चेंबर, साध्वी का आरोप, उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

लापरवाही या षड्यंत्र: सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर का टूटा चेंबर, साध्वी का आरोप, उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

  •  साध्वी प्रज्ञा के घर का टूटा चेंबर
  •  दुर्घटना में टूटा संरक्षक का पैर
  •  प्रज्ञा ठाकुर का कहना “यह है पीडब्ल्यूडी की बड़ी साजिश”

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा के सरकारी आवास का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कराया गया चेंबर अचानक उस वक्त टूट गया जब साध्वी अपने संरक्षकों के साथ कहीं से लौटी थी. हालांकि इस दुर्घटना में सांसद प्रज्ञा ठाकुर को तो चोट नहीं आई लेकिन उनके संरक्षक का पैर टूट गया.

 पीडब्ल्यूडी ने इस्तेमाल किया घटिया मटेरियल:

 इस पूरी दुर्घटना को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रोजेक्ट वर्क डिपार्टमेंट को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने चेंबर के निर्माण में बड़ी लापरवाही की. निर्माण के दौरान घटिया किस्म के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया. जिसकी वजह से चेंबर टूट गया.

 क्या यह साध्वी प्रज्ञा को हानि पहुंचाने की थी साजिश?

 सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का यह भी कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई. इसीलिए उनके आवास में बने चेंबर में घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया गया.

 इस पूरे निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए. और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

 सांसद के पर्सनल वॉशरूम के चारों तरफ निकल रहा पानी, दीवारें हो रही गर्म :-

 सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके पूरे घर में घटिया किस्म के मटेरियल इस्तेमाल किए गए. उनके निजी वॉशरूम में चारों तरफ से पानी रिस रहा है इसके साथ ही दीवारें बहुत गर्म हो रही है. सांसद का मानना है कि वॉशरूम में कोई इलेक्ट्रिकल लाइन टूटी है पर इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा.

 हालांकि इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग से की गई थी और कोई कर्मचारी भी आया लेकिन कुछ किए बिना वापस लौट गया. सांसद ने इस दुर्घटना का जिम्मेदार पूरी तरीके से प्रोजेक्ट वर्क डिपार्टमेंट को ठहराया है. और संपूर्ण जांच की मांग की है.

 

 अब देखना होगा की प्रोजेक्ट वर्क डिपार्टमेंट की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button