28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Budget 2020 Live : किसान और ग्रामीण भारत के लिए क्‍या है खास? जानें यहां 

Budget 2020 Live : किसान और ग्रामीण भारत के लिए क्‍या है खास? जानें यहां 

नई दिल्ली – देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 का आम बजट सदन पेश कर दिया हैं। इस बजट के लिए कई बड़े एलान किये गए हैं। हर वर्ग के लिए इस आम बजट में कुछ न कुछ दिया गया हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए किसान और ग्रामीण भारत के लिए भी कई एलान किये हैं। 

तो आइए नज़र डालते है, इस बजट में किसान और ग्रामीण भारत के लिए क्‍या है खास?

  • 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर कायम। फसल बीमा योजना में 6 करोड़ 11 लाख किसानों को जोड़ा गया हैं। तकनीक खेती पर जोर दिया जा रहा हैं। 
  • फसलों को लाने और ले जाने के लिए किसान रेल चलाई जाएगी। 
  • किसान क्रेडिट के लिए 15 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य। 
  • किसानों के लिए कृषि उड़ान योजना की होगी शुरुआत। 
  • ये बजट गांव, गरीब और किसान के लिए हैं। 
  • बंजर जमीन पर होगा सोलर एनर्जी का उत्‍पादन। 
  • मनरेगा के जरिये को खेती को बढ़ावा देने पर फोकस पर हैं। 
  • पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सहायता सुनिश्चित की गई हैं। 
  • पानी की किल्लत देश में बड़ी समस्या है, देश में 100 जिलों ऐसे हैं जहां पानी की किल्लत है, किसानों के पंप सेट को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सकता हैं। 
  • पशुपालन, मछली पालन को बढ़ाने देने पर जोर हैं। इसके लिए राज्य सरकारों को मदद की जाएगी। 
  • मछली पालन को 2 करोड़ टन तक पहुंचाने का लक्ष्य हैं।
  • युवाओं को मछली पालन से क्षेत्र से जोड़ने का लक्ष्य हैं। 
  • कृषि बाजार को उदार करने और खोलने की जरूरत हैं। 
  • पंचायत स्‍तर पर नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रसायनिक खादों के विकल्‍प तलाशे जाएंगे। 
  • 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया हैं।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।